कामडारा: चेरो समाज के लोगों से एसटी श्रेणी में जनगणना कराने की अपील कामता बानाटोली में चेरो आदिवासी महासभा की बैठक आयोजित
Kamdara, Gumla | Jun 4, 2026 चेरो आदिवासी महासभा की केंद्रीय समिति के निर्देश पर कामता बानाटोली में सामाजिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक अधिकारों को लेकर अपने-अपने विचार रखे।