बलिया: नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 9 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रविंद्र यादव की भैंस निर्माणाधीन शौचालय की टंकी में जा गिरी। भैंस के गिरते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर ने तत्काल मौके पर जेसीबी मंगवाया और अपनी निगरानी में बचाव कार्य शुरू कराया।