सवायजपुर: पाली में होर्डिंग विज्ञापनों पर लगेगा शुल्क, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया
नगर पंचायत पाली के सभागार में शनिवार को चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी मयंक कुंडू ने सबसे पहले गत बोर्ड बैठक की कार्रवाई की सर्वसम्मति से पुष्टि कराई। इसके बाद माह फरवरी 2026 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।