मुज़फ्फरनगर: कादिर राणा के दरबार में जुटे सपा के बड़े चेहरे, 2027 से पहले दिखी ताकत, बड़े नेताओं का लगा जमावड़ा
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया गया। PDA अभियान के तहत दौरे पर पहुंचे विश्वकर्मा देर रात पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पहुंचे जहां सपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता जुटे। रात्रि भोज के दौरान राजनीतिक चर्चाओं का दौर चला। इस जमावड़े ने साफ संकेत दिया कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जिले में कादिर राणा अब भी बरकरार है