अमरपुर में गणपति विसर्जन के साथ भव्य मटका फोड़, आजाद ग्रुप बैदाचक ने जीता ₹21 हजार का इनाम
बांका जिले के अमरपुर शहर में गणपति विसर्जन के साथ भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सार्वजनिक पुस्तकालय परिसर में चार दिनों तक चले गणेश पूजा समारोह के समापन पर गोल चौक में आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मृणाल शेखर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रोमांचक मुकाबले के बाद आजाद ग्रुप बैदाचक ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता टीम को यंग बैचलर एसोसिएशन की ओर से ₹21,000 नगद पुरस्कार दिया गया। बताया गया कि यह आयोजन वर्ष 2003 से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
Banka News, Amarpur News, Amarpur Ganesh Puja, Ganpati Visarjan 2026, Matka Phod Amarpur, Amarpur Matka Phod, Ganesh Puja Amarpur, Banka Ganesh Puja, Azad Group Baidachak, Young Bachelor Association, Banka Update, Amarpur Banka
#BankaUpdate #BankaNews #Amarpur #AmarpurNews #GaneshPuja GanpatiVisarjan MatkaPhod GaneshUtsav Baidachak YoungBachelorAssociation Banka BiharNews
Amarpur, Banka | Sep 19, 2026