धामपुर: शेरकोट क्षेत्र के गांव महमदाबाद में मंदिर में मूर्ति खंडित होने की जानकारी पर ग्रामीणों में फैला रोष
मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे शेरकोट क्षेत्र के गांव महमदाबाद में ग्रामीणों को पता चला कि मंदिर में मूर्ति खंडित हो गई है। असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।