श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर के सांसद ने संसदीय राजभाषा की दूसरी उप समिति की बैठक में लिया भाग
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 24, 2026
कोच्चि में संसदीय राजभाषा की दूसरी उपसमिति की बैठक तीसरे दिन कोच्चि में सम्पन्न हुई। संयोजक व सांसद उज्ज्वल रमन सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों संग राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। शुक्रवार शाम 5:00 बजे बैठक के बाद सदस्यों ने राजभाषा प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया।