#jharkhand | #jamshedpur : अवैध लॉटरी, जुआ, ड्रग्स और बालू कारोबार पर एसपी सख्त, थाना प्रभारियों की तय होगी जवाबदेही, अपराध नियंत्रण व जनसहयोग के दिए निर्देश...
#बिष्णुपद महापात्र 📲 9934893057 (wa)
पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि उनके थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स या अवैध बालू कारोबार पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी सीधे जवाबदेह होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, प्रभावी अपराध नियंत्रण तथा नियमित एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
#jharkhandnews
#kolhanupdate
#jamshedpurpolice
#suryodaysamvaad
#viral#viralreelsシ