बागपत: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, युवती ने बागपत थाना पहुंचकर बड़ौत क्षेत्र के युवक के खिलाफ दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Jul 19, 2026 रविवार की दोपहर करीब तीन बजे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के लोनी निवासी एक युवती महिला थाना बागपत पहुंची। युवती ने बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से बड़ौत क्षेत्र के युवक से हुई थी।