सहावर: अमांपुर में धूमधाम से मनाई गई ईद, पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध
अमांपुर कस्बे के कॉलेज रोड स्थित ईदगाह परिसर में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। शाही इमाम अब्दुल अहद नवाज खान ने ईदगाह के अंदर नमाज अदा कराई,इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा मामला आज सोमवार करीब 12 बजे का बताया जा रहा है।