रीठी: नाग पंचमी पर आस्था का रंग, रीठी में नाग देवता की पूजा-अर्चना
Rithi, Katni | Aug 17, 2026 सावन मास में पड़ने वाला नाग पंचमी का पर्व आज पूरे रीठी तहसील क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों और घरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर लोगों ने परंपरागत रूप से नाग देवता को दूध अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की।