धानापुर विकास अंतर्गत सिहावल गांव में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में गंभीर दिक्कतें हो रही है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है।