जबलपुर: रिलेक्स इन होटल में संदिग्ध अवस्था में मिली महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भेडाघाट निवासी दुर्गा वाल्मीकि (35 वर्ष) का शव धनवंतरी नगर स्थित एक होटल में बीती दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतका की बहन सोनम कोष्टा ने बताया कि दुर्गा 6 तारीख को अपनी माँ से मिलने आई थी और वहाँ से अपनी पेंशन के करीब 10 हजार रुपये लेकर निकली थी। कल पुलिस के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि दुर्गा का शव होटल के एक