शाहपुर: बरेठा घाट पर दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, 15 दिन बाद थी शादी
Shahpur, Betul | Mar 31, 2026 शाहपुर क्षेत्र के बरेठा घाट पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया घाट के ऊपर पहले मोड़ पर अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में सिंगार चावड़ी निवासी जगदीश नर्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी भैयालाल गंभीर रूप से घायल है।