शहर की लाइफस्टाइल कॉलोनी के पास रहने वाली एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा किए गए चाकू हमले के बाद मौत हो गई। महिला ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जिला अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।