प्रतापपुर: प्रतापपुर नगर में वनवासी शब्द के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में आदिवासी समाज के लोगों ने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा आदिवासियों को "वनवासी" कहे जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित समाज के लोगों ने थाना चौक से रैली निकालकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कदमपारा चौक में केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला दहन किया ।