झालरापाटन: खंडी गांव में कीटनाशक के सेवन से युवक की हालत बिगड़ी
झालावाड़ के खंडी गांव में कीटनाशक के सेवन से 30 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि गांव के रहने वाले भीमराज ने अपने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। कीटनाशक का सेवन क्यों किया फिर आज इसके कारण स्पष्ट नहीं है।