झालरापाटन: रलायता में सड़क दुर्घटना में रेलवे के दो कर्मचारी घायल, एक को कोटा रेफर किया गया
रलायता गांव के पास सड़क दुर्घटना में रेलवे के दो कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ से कोटा रेफर किया गया है, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद घायलों को एसआरजी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल चौकी प्रभारी ने बुधवार सुबह 11 बताया कि प्रशांत की हालत गंभीर होने के कारण उसे कोटा रैफर किया गया है।