झालरापाटन: एसआरजी हॉस्पिटल में 70 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, कैंपस में मिला शव
झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में बुधवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने अस्पताल के कैंपस में जब सब पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस ने बुजुर्ग के शव को मोर्चरी में रखवाया है। अस्पताल चौकी प्रभारी ने दोपहर 2:00 बजे बताया कि शव की पहचान डावल गांव के रहने वाले भंवरलाल के रूप में हुई है सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।