गया टाउन सीडी ब्लॉक: पैक्स चुनाव को लेकर गया पुलिस अलर्ट, सभी मतदान केंद्रों पर की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गया जिले के बोधगया, वज़ीरगंज, मोहनपुर, अतरी, कोंच, बेलागंज एवं शेरघाटी थाना क्षेत्रों में आयोजित पैक्स चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।