कोंडागांव: फरसगांव क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
फरसगांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं बड़ेडोंगर क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। फरसगांव, बोरगांव सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई