बहराइच: परिस्थितियों में मिला ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का शव, परिजनों ने जताई धारदार हथियार से हत्या की आशंका
बहराइच। नानपारा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी अजय घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।