गोला: उरुवा बाजार के बनकट गांव में घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत तीन घायल
Gola, Gorakhpur | May 13, 2026 गोरखपुर के उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार रात घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित अभयानन्द ने आरोप लगाया कि पड़ोसी योगेन्द्र उर्फ तीजु अपने भाइयों सुरेन्द्र, सुग्रीव और उपेन्द्र के साथ घर में घुस आया और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं अभयानन्द की माता गीता देवी और पत्नी वृन्दा देवी को भी पीटा गया।