मेगा हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब तेज गति से जा रही कार का टायर फट गया। सुबह करीब 8 बजे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।