दतिया: सोमवती अमावस्या पर उनाव की पहुज नदी में हजारों श्रद्धांलुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Datia, Datia | Jun 15, 2026 सनातन संस्कृति में सोमवती अमावस्या पितरों को मोक्ष एवं शांति के लिए धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है| कहते हैं की पवित्र नदियों में स्नान करने एवं दान पुण्य करने से पितरों को शांति मिलती है| जिले के धार्मिक नगरी सूर्यनगरी बालाजी धाम में मां गंगा रूपी पहुंज में हजारों की तादाद में भक्त एवं श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस पर आस्था की डुबकी लगाई.