कुरवाई: नशे में धुत युवक ने 22 वर्षीय युवक से की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कुरवाई: नशे में धुत युवक ने 22 वर्षीय युवक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज दीपनाखेड़ा: कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के थाना दीपनाखेड़ा अंतर्गत एक युवक द्वारा नशे की हालत में 22 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बिना किसी ठोस कारण के युवक पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया।