महसी: बेहडा बाजार सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने किया पैदल मार्च, संदिग्ध वाहनों की जांच
थाना खैरीघाट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने बेहडा बाजार सहित विभिन्न चौक चौराहों पर पैदल रूट मार्च कर आवाम को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की गंभीरता से जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अवाम की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। क्षेत्र में अराजक तत्वों की कोई जगह नहीं रहेगी।