बागपत: नाले पर अतिक्रमण से जलभराव, वार्डवासियों ने जिलाधिकारी से की गुहार
बागपत नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में नाले पर कथित अवैध अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की कमी से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई चौपाल के पास रहने वाले वार्डवासियों ने मंगलवार करीब दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि कुछ लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर पानी की निकासी बाधित कर दी है। इसके चलते गंदा और बदबूदार पानी गलि