झालरापाटन: झालरापाटन मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, जगह की कमी के कारण अब रोजाना दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक गेट बंद रहेंगे
झालरापाटन की हरिश्चंद्र कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक हो रही है। इस वजह से मंगलवार से मंडी के गेट दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ के मीडिया प्रभारी हरि राठौर ने बताया कि सोमवार को मंडी में 20 हजार कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। इससे उपज के ढेर लगाने के लिए जगह कम पड़ गई।