करछना: उपहार गांव में करछना विधायक की पहल से मिनी स्टेडियम को मिली हरी झंडी, ₹9.21 करोड़ की पहली किस्त जारी
ग्रामीणाचल क्षेत्र में रहने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा गांव तक सीमित न रहे उसको लेकर अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। करछना विधायक पियूष रंजन निषाद की पहल से अब यमुना पार क्षेत्र वासियों के लिए एक बड़ी सौगात मिल गई है। लंबे समय से खेल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी का माहौल है।