मुरैना: कृष्णा टाउन कॉलोनी में सैय्यद नहर के पास खड़ी कार में लगी आग, जलकर राख, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कृष्णा टाउन कॉलोनी सैय्यद नहर के पास घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई, इसके बाद मकान मालिक ने बाहर देखा तो गाड़ी से धुआं निकल रहा था और पुलिस को सूचना दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया। फरियादी ने थाने में आवेदन भी दिया है।