बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, प्रवीण सिंह एक बार फिर बने शहर कोतवाल
Ballia, Ballia | May 3, 2026 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रवीण सिंह को एक बार फिर शहर कोतवाली की कमान सौपीं है। डीसीआरबी और अपराध शाखा को भी नए प्रभारी मिले हैं। इसके अतिरिक्त, 59 हेड कांस्टेबलों और कांस्टेबलों को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।