प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सक्ती निवासी रूपेश अग्रवाल ने अपने घर पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। ₹1.90 लाख की लागत वाले इस प्लांट पर उन्हें केंद्र सरकार से ₹78,000 की सब्सिडी मिल चुकी है तथा राज्य सरकार से ₹30,000 की सब्सिडी मिलनी है।
सोलर प्लांट से प्रतिदिन 12–15 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
पहले उनका मासिक बिजली बिल ₹3,000–4,000 आता था, जो अब घटकर ₹500–600 रह गया है। उन्होंने योजना को आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी उपयोगी बताते हुए सभी नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
1 views | Sakti, Chhattisgarh | Jul 29, 2026