नानपारा: रुपईडीहा रोड पर अनधिकृत रूप से संचालित 10 वाहनों को किया गया ज़ब्त
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात निरीक्षक बहराइच (राम प्रकाश यादव व प्रभारी (रूपईडीहा) रमेश सिंह रावत) के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम व थाना रूपईडीहा पुलिस टीम द्वारा आज सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कस्बा रुपईडीहा में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले तथा रुपईडीहा नानपारा रोड पर अनाधिकृत रूप से संचालित 10 वाहनों को सीज किया गया