बरेली: बरेली में जनता की फरियाद पर ‘LIVE’ नजर, DM अविनाश सिंह का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
बरेली में अब आम जनता की शिकायतों पर सीधे जिलाधिकारी की लाइव नजर रहेगी। डीएम अविनाश सिंह ने तहसील मुख्यालयों में रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक होने वाले ‘जनता दर्शन’ की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के कार्यालयों में होने वाले जनता दर्शन पर भी लाइव निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने साफ