कर्वी: ग्राम चौपाल में एडीएम (न्यायिक) ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, बरसात में स्वच्छता के लिए दिए सख्त निर्देश
चित्रकूट: कर्वी विकास खंड की ग्राम पंचायत डिलौरा में शुक्रवार सुबह 11 बजे एडीएम (न्यायिक) अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। अधिकारियों ने विकास कार्यों की समीक्षा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बरसात में गंदगी की शिकायत पर एडीएम ने नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।