फूलपुर: फूलपुर पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार अपने हमराहियों के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र में गश्त व देखभाल में लगे थे ।