जमुई: जमुई में परीक्षा केंद्र पर जाम लगने से परीक्षार्थी सहित राहगीरों को हुई परेशानी सुरक्षा कर्मी रहे मौजूद।
Jamui, Jamui | Feb 16, 2024 गुरूवार से शुरू हुये मेट्रिक परीक्षा को लेकर जमुई जिले के आदर्श मध्य विद्यालय और प्लस टू महात्मा गांधी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर गुरूवार को परीक्षार्थियों के अलावे राहगीरों को जाम लगने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनो परीक्षा केंद्र मुख्य सड़क के आमने सामने होने के कारण गुरूवार को परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी के साथ आये अभिभावक की भीड़ रही।