जमुई: उत्पाद विभाग ने एक बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति और शराब पीने मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग जगह से छापेमारी कर एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब के नशे में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।