जमुई: रामपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक बालक की हुई मौत, एक युवक पटना रेफर
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 सिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक और एक बालक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। जबकि युवक को पटना रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल दोनो सिकंदरा के ही रहने वाला है।