जमुई: मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन केकेएम कॉलेज से 2 परीक्षार्थी निष्काषित, 33 केंद्रों पर 553 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को जिले के 33 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत हुई।पहले दिन की परीक्षा में केकेएम कालेज परीक्षा केंद्र से दो परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित कर दिए गए, जबकि कुल 33 केंद्रों पर 553 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, और 29,281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं DM और SDO के द्वारा सभी केंद्रों का जायजा लिया गया।