जालौर: किले की घाटी में बसे सिलावट समाज के लोगों ने सभा भवन को अतिक्रमण बताए जाने पर जताया एतराज, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Jalor, Jalor | Aug 22, 2024 जालोर में किले की घाटी में बसे सिलावट समाज के लोगों ने सामुदायिक सभा भवन को अतिक्रमण बताए जाने पर एतराज किया है। लोगों का कहना है कि समाज के सामुदायिक भवन को अतिक्रमण बताकर प्रशासन से शिकायत की गई है। यह शिकायत झूठी है। गुरुवार को समाज के लोग जिला कलेक्टर पूजा पार्थ से मिले और ज्ञापन दिया।