कोंच: आंती- ददरेजी पथ में छरी लदा हाइवा टेलर पलटा, कुछ देर बाधित रहा यातायात
Konch, Gaya | Jun 20, 2026 आंती थाना क्षेत्र के ददरेजी-आंती मुख्य मार्ग पर औलिया बिगहा मोड़ के समीप शनिवार सुबह छरी (स्टोन चिप्स) से लदा एक हाइवा टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, टेलर में लदा छरी सड़क किनारे स्थित एक दुकान के पास उतारा जाना था। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर पलट गया।