शिवपुरी नगर: अपने ही ₹25 लाख बैंक में दफन होने से परेशान, खून के थक्के लेकर बेबस मां 'न्याय' के लिए जनसुनवाई में पहुंची
शिवपुरी जिले के बहुचर्चित सहकारी बैंक घोटाले की कड़वी सच्चाई एक बार फिर आज मंगलवार को जनसुनवाई में दोपहर ढेड़ बजे उस वक्त सामने आई, जब एक बेबस मां अपने मासूम बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंची। पुणे से आई सोनिया त्रिपाठी की हालत इतनी गंभीर है कि उनके सिर की दो नसों में क्लॉट (खून के थक्के) जम चुके हैं, जिसके कारण वे ठीक से बोल भी नहीं पा रही