सिंगरौली: जिला न्यायालय के सामने बैठी मानसिक रूप से बीमार महिला को नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
बैढ़न जिला एवं सत्र न्यायालय बैढ़न के सामने एक वृद्ध विक्षिप्त महिला बीच डिवाइडर मे कई दिनों से बैठी थी जिसे नगर निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा के दिशा निर्देशन मे निगम के टीम द्वारा इस भीषण ठंड को देखते हुये निगम के एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचा कर भर्ती कराया गया है जहां उसका सही तरीके से इलाज हो सके।