पखांजूर: पखांजूर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर फ्रॉड के बारे में दी गई जानकारी
साइबर जागरूकता अभियान में बुधवार को लगभग 12 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला द्वारा पखांजूर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साइबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचाव के उपाय और कानूनी प्रावधान की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में लगभग 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।