शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने हरियाणा राज्य के रायपुर माजरा निवासी युवक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 7, 2026 गुरूवार की दोपहर 3 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने हरियाणा राज्य के यमुनानगर जनपद के रायपुर माजरा निवासी खुशनूर नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।