सहारनपुर: ATS और चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार
थाना चिलकाना पुलिस और एटीएस सहारनपुर इकाई की संयुक्त टीम ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2009 में विदेशी अधिनियम के मुकदमे में जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी जाहिद पुत्र अहमद फकीर उर्फ डल्लू को मुखबिर की सूचना पर साइफन पुलिया के पास से पकड़ा गया।