सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति तन्मय हीरा विश्वास पुत्र सुमंत हीरा विश्वास को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।