पटियाली: पटियाली कोतवाली परिसर में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और कार्यकर्ताओं का धरना, 7 घंटे से अधिक समय तक चला
पटियाली कोतवाली परिसर में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि पटियाली पुलिस द्वारा उनके कार्यकर्ताओं से अभद्रता की गईं है। धरना करीब 7 घंटे से ज्यादा हो गया। जिलाध्यक्ष पटियाली कोतवाल और क्राइम इंस्पेक्टर को हटवाने की जिद पर अड़े रहे। यह वीडियो शाम 7 बजे की है।